मुश्किलों में घिरी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’, शिया समुदाय ने दर्ज करवाई FIR

<p>जॉन अब्राहम की फिल्म &lsquo;सत्यमेव जयते&rsquo; अपने रिलीज से पहले मुश्किलों में घिरती दिख रही है। जानकारी मुताबिक शिया समुदाय ने इस फिल्म के एक दृश्य को लेकर आपत्ति जताई है। समुदाय का दावा है कि निर्देशक मिलाप झावेरी की इस फिल्म के ट्रेलर में मोहर्रम के जुलूस को गलत तरीके से दिखाया गया है। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।&nbsp;</p>

<p>बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव सैयद अली जाफरी की शिकायत पर दबीरपुरा पुलिस ने रविवार को कथित रूप से शिया समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने पर आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत केस दर्ज किया। फिल्म 19 सितंबर 2008 की वास्तविक घटना पर आधारित है, जब दिल्ली के बाटला हाउस में इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था।</p>

<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/odXKXLG43co” width=”640″></iframe></p>

<p>&lsquo;सत्यमेव जयते&rsquo; में जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, अमृता खानविलकर, आएशा शर्मा और टोटा रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन मिलाप झावेरी ने किया है। जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिशा अडवानी, मधु भोजवानी और निखिल अडवाणी ने किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago