ट्रेंड्स

मनीष पॉल ने खरीदी 1.65 करोड़ की लग्जरियस मर्सिडीज कार, एक वक्त में नहीं था काम

टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने होस्ट मनीष पॉल लग्जरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपनी नई गाड़ी के साथ नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनीष पॉल ने मर्सिडीज जी एल एस 400 अपनी कार की कलेक्शन में शामिल की है। इस लग्जरी गाड़ी की कीमत ₹1.65 करोड़ है। इस नई गाड़ी में सबसे पहले मनीष पॉल ने अपनी पत्नी संयुक्ता को बिठाया और उन्हें लंच डेट पर घुमाने ले गए।

रेडियो जॉकी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनीष पॉल अब इस मुकाम पर आ खड़े हुए हैं, जहां वो अपनी पसंद की हर वो चीज खरीद सकते हैं। बेशक वह करोड़ों में क्यों ना हो। अपने करियर में मनीष पॉल ने अपनी मेहनत से अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। और इनकी यह तस्वीर देख फैंस भी इन्हें काफी डिजर्विंग बता रहे हैं।ष मनीष पॉल की इस तस्वीर को देख बधाइयों का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

एक वक़्त में खाली हो चुके थे मनीष पॉल

मनीष पॉल अपनी जिंदगी में कोरोना महामारी के दौरान एक ऐसा वक्त भी देख चुके हैं, जहां वह 1 साल तक बिना काम के रहे थे। एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2018 में उनके पास कोई काम नहीं था। उनके पास अपने घर का रेंट देने तक के भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उनकी पत्नी संयुक्ता पॉल ने घर के बिल से लेकर रेंट भरने तक की जिम्मेदारी उठाई थी।

इन दिनों मनीष पॉल स्टार प्लस के रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ वह जल्द ही राज मेहता की हालिया फिल्म जुग जुग जियो में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में मनीष के साथ वरुण धवन , कियारा आडवाणी अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

8 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

8 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

8 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

10 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

11 hours ago