<p>साल 2016-17 में कई विवादों में रहीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस एक और नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। हाल में बॉलिवुड की इस क्वीन को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन से समन मिला है। कंगना, उनकी बहन रंगोली और उनके स्टाफ के खिलाफ एक प्रॉपर्टी डीलर ने शिकायत दर्ज कराई है।</p>
<p>रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना ने मुंबई के पाली हिल में एक बंगला खरीदा था। इस बंगले के लिए प्रॉपर्टी डीलर को दी जाने वाले कमीशन का पेमेंट पूरा नहीं किया। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना ने दावा किया है कि उनकी फाइनैंस टीम ने एक पर्सेंट कमीशन जो लगभग 20 लाख रुपये हैं, उसका पेमेंट कर दिया था और प्रॉपर्टी डीलर अब 2 पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे हैं।</p>
<p>बताया जा रहा है कि इस साल जुलाई के अंत में प्रॉपर्टी डीलर प्रकाश जी रोहिरा ने खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा है कि डील में वही ब्रोकर थे और कंगना ने बंगला खरीदने के बाद उन्हें पूरे कमीशन का पेमेंट नहीं किया है।</p>
<p> </p>
Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…
Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…
Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…