ट्रेंड्स

एंबुलेंस से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, स्ट्रेचर पर निभाई शादी की रस्में

राजस्थान के उदयपुर में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने घोड़ी पर नहीं बल्कि एंबुलेंस से आया। बाद में दूल्हे को स्ट्रेचर के सहारे शादी के मंडप तक पहुंचा और शादी की रस्में निभाईं।

जानकारी के अनुसार उदयपुर में महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज ने 25वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया था। राहुल भी इस शादी में अपनी दुल्हन लाने के लिए सात फेरे लेने वाला था। लेकिन शादी से 5 दिन पहले हादसे में राहुल का पांव फ्रैक्चर हो गया। बीते शुक्रवार को ही राहुल का अहमदाबाद में ऑपरेशन हुआ था और पैर में रॉड डाली गई। लिहाजा वह चल नहीं सकता था। राहुल के पांव में चोट के चलते शादी को लेकर परिजन और दुल्हन रितिका भी परेशान थी। लेकिन राहुल ने तय किया कि तय मुहूर्त पर ही शादी करेगा।

फिर क्या था अपनी जीवन संगिनी को लाने राहुल एंबुलेंस पर ही निकल पड़ा। स्ट्रेचर पर ही दूल्हे को तैयार किया गया और स्ट्रेचर पर ही मंडप में लाया गया। इस दौरान राहुल ने तमाम शादी की रस्मों को निभाया और खुशी-खुशी अपनी दुल्हन को घर लाया। वहीं, राहुल के इस जज्बे की चारों और जमकर तारीफ हो रही है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

12 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

12 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

12 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

12 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

12 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

13 hours ago