Categories: Uncategorized

आम आदमी पार्टी की जीत का किया दावा: सुशील सरोच

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जहां कांग्रेस व भाजपा  ने संगठन स्तर पर अपनी तैयारियों शुरू कर दी है तो वही हमीरपुर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला हमीरपुर की सभी पंचायतों में अपनी दस्तक दे दी है हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य सुशील सरोच ने जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी हिमाचल में 40 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर पार्टी द्वारा दी गई गेरंटी को पूरा करेगी.

सुशील सरोच ने कहा कि हमीरपुर में आम आदमी पार्टी पूरी तरह सक्रिय है और हर घर पर पार्टी दस्तक दे चुकी है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

कांग्रेस और भाजपा के द्वारा पहाड़ ना चढ़ने वाले बयानों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि दोनों ही दलों को यह समझना चाहिए कि चींटी भी पहाड़ चढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि भाजपा को भी यह समझना जरूरी है कि उनके भी कभी दो ही सदस्य हुआ करते थे और आज उनकी सरकार है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है और हिमाचल में भी मजबूत है.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा चुनावों में हिमाचल की जनता को जो गारंटी दी जा रही है उसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस केवल चुनावी मेनिफेस्टो तैयार करते हैं जिसे पूरा नहीं किया जाता.

वही संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह प्रचार केवल दूसरी पार्टियां कर रही हैं आम आदमी पार्टी संगठन में इस तरह की कोई चर्चा नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं.

Neha

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

10 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

10 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

10 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

10 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

10 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

10 hours ago