Categories: Uncategorized

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

 

Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते 26 सितंबर को प्रवासी मजदूर की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में प्रारंभिक पुलिस जांच, एफएसएल की रिपोर्ट और मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया।

पुलिस को दी शिकायत में मुन्नी देवी पत्नी योगेश उर्फ वासकली निवासी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश ने कहा कि चार माह से वह अपने पति व अपने बच्चों सहित किराये का कमरा लेकर जाहू कलां में रह रही थी। बीते 26 सितंबर को उसका पति दवाई लेने जाहू गया था जो रात समय 12 बजे तक घर नहीं आया तो वह बच्चों सहित कमरे में सो गई थी। महिला ने बताया कि देररात को एक अन्य व्यक्ति उसके क्वार्टर में आया और उसने बताया कि उसके पति को कोई साथ लगते खेतों में मार रहा है। जब यह अन्य व्यक्तियों के साथ खेत में पहुंची तो उसका पति खेतों में पड़ा था उसके गले और बाएं गाल पर खरोंचे लगी थीं। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद महिला अपने पति के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए घर चली गई। बीते वीरवार को महिला ने भोरंज थाना में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच, पोस्टमार्टम तथा एफएसएल लैब से प्राप्त रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। ऐसे में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान मोनू यादव निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस वारदात स्थल पर लेकर गई है। आरोपी और योगेश ने पहले एक साथ बैठकर शराब पी और इसके बाद दोनों में बहसबाजी हो गई। इस दौरान मोनू ने योगेश का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

वहीं एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि मामले की पुलिस द्वारा जनता से जांच की जाएगी।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

2 mins ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

12 mins ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

32 mins ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

46 mins ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

5 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

6 hours ago