Categories: Uncategorized

डेंगू से बचाव के लिए घरों के आस-पास रखें सफाई, पानी जमा न होने दें

राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि जनवरी-2021 से अब तक राज्य में डेंगू के 257 मामले सामने आए हैं। प्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि इस साल राज्य में अब तक डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई हैं। उन्होंने लोगों को इससे सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि जनवरी-2021 से 14 अक्तूबर, 2021 तक राज्य में डेंगू की जांच के लगभग 2344 टेस्ट किए गए, जिनमें 257 लोग डेंगू पाॅजिटिव पाए गए। इसी अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में 01, चंबा में 03, हमीरपुर में 05, कांगड़ा में 25, मंडी में 03, सिरमौर में 01, सोलन में 194, ऊना में 21 तथा मेडिकल काॅलेज टांडा में 04 मामलें डेंगू के पॉजिटिव पाए गए हैं।

अचानक तेज बुखार होना, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, थकान, उल्टी आना और शरीर पर लाल चकत्ते (दाने) होना आदि डेंगू के लक्षण हैं, जो डेंगू के बुखार के आरम्भ से दो से पांच दिन के बाद दिखाई देते हैं। डेंगू मच्छरों के काटने से फैलता हैं और डेंगू के अधिकतर मामले शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखे और पानी जमा नहीं होने दें ताकि घरों के आसपास मच्छर न पनप सके।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा चुनाव-2024 में अधिसूचना तक 2019 से अधिक जब्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…

45 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संदेश वाली साइक्लिंग जर्सी की जारी

साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…

47 mins ago

केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस आयोजित

लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में पुराने विश्राम गृह के कैंपस में जिला स्तरीय रेड…

48 mins ago

राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

राजभवन में आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी और हिमाचल प्रदेश…

51 mins ago

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप, कल से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। ऊना का पारा इस सीजन…

1 hour ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा…

4 hours ago