Categories: वर्ल्ड

अमेरिका की चेतावनी- जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की ढाल न बने चीन

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को लेकर भारत को अमेरिका का साथ मिला है। अमेरिका ने चीन को सख्त चेतावनी दी है कि वह मसूद अजहर के लिए ढाल न बने यही नहीं, इस आतंकी पर ग्लोबल बैन लगाने के लिए अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में नया प्रस्ताव भी लाने जा रहा है। बता दें कि UNSC में इसके पहले लाए गए प्रस्ताव में चीन ने वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए मसूद अजहर को बचा लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स से ऐसी खबर भी आ रही है कि अमेरिका अब चीन को दरकिनार करते हुए फ्रांस और ब्रिटेन से मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर बात करेगा चीन पर दबाव डालने के लिए एक कमिटी भी बनाई जा सकती है।

(आगे की की खबर पढ़ने के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)…

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा, 'इसके पहले मसूद अजहर के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर 9 देशों ने साथ दिया था लेकिन, चीन ने वीटो पावर का इस्तेमाल कर लिया और प्रस्ताव खारिज हो गया। अब अमेरिका ने ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिलकर जो प्रस्ताव बनाया है, उसे UNSC के सभी 15 सदस्यों को दिया गया है।

फिलहाल सदस्य देशों से सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। अगर ये प्रस्ताव पर देशों की सहमति बनती है तो मसूद अज़हर पर ट्रैवल बैन, संपत्ति सीज़ होना जैसी कई कार्रवाई हो सकती हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में चीनी मिशन ने ड्राफ्ट प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद कई देश भारत के साथ खड़े हुए थे वहीं, फ्रांस एक कदम आगे बढ़ते हुए मसूद अजहर के खिलाफ UNSC में प्रस्ताव लेकर आया था लेकिन, चीन ने उसे बचा लिया चीन UNSC का स्थायी सदस्य है, यही कारण है कि उसके पास वीटो पावर है। इसी के चलते वह किसी भी प्रस्ताव को खारिज करने की क्षमता रखता है। मसूद अजहर के मामले में चीन ने चार बार ऐसा किया है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago