वर्ल्ड

क्या यूक्रेन और रूस में होगा युद्ध? चीन की मदद बन रही यूरोपीय देशों को खतरा

रूस और यूक्रेन अब युद्ध के मुहाने पर आकर खड़े हैं। रूस ने बड़ी संख्या में टैंक, मिसाइल और जवान तैनात कर दिए हैं वहीं यूक्रेन की सीमा पर भी 1.30 लाख से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। सोमवार को अमेरिका ने कहा कि उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि रूस के राष्ट्रपति इस तरह का कदम उठाएंगे। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किरबी ने कहा कि इस संकट को देखते हुए रक्षा मंत्री यूरोप जाने की योजना बना रहे हैं।

किरबी ने कहा, ‘हमें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि युद्ध को लेकर अंतिम फैसला ले लिया गया है। किसी भी दिन युद्ध शुरू हो सकता है। हो सकता है रूस कोई चेतावनी दे या फिर यह भी हो सकता है कि बिना वॉर्निंग ही हमला हो जाए। फिर भी मेरा मानना है कि डिप्लोमेसी बंद नहीं होनी चाहिए और युद्ध को टालने के यही एक तरीका है।’

यूक्रेन से तनातनी के बीच चीन रूस का साथ दे रहा है। इस बात को लेकर भी अमेरिका ने कहा कि यह बेहद खतरनाक होने वाला है। किरबी ने कहा, ‘अगर इस तरह चीन चालाकी दिखाता है और वह रूस का समर्थन करता है तो और ज्यादा अस्थिरता आएगी और यूरोप में सुरक्षा की स्थितियां गंभीर हो जाएंगी। इसका असर पूरे यूरोप पर पड़ेगा।’

चीन रूस का समर्थन इसलिए कर रहा है क्योंकि वह पश्चिमी यूरोप में अपना फायदा तलाश रहा है। जानकारों का कहना है कि रूस और चीन के बीच संबंध आगे बढ़ रहे हैं। चीन का मानना है कि NATO अमेरिका के नेतृत्व में रूस और चीन जैसे देशों के खिलाफ काम कर रहा है। कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि स्टालिन और माओ के दिनों से ही रूस और चीन में वैचारिक करीबी रही है। रूस और चीन दोनों ही देशों की पश्चिमी देशों के साथ तनाव है।

चीन चाहता है कि रूस के साथ मिलकर वह अमेरिका को कई मोर्चों पर पीछे धकेले। अगर तनाव के बीच अमेरिका रूस पर प्रतिबंध लगाता है तब भी चीन उसका मददगार बनकर खड़ा होगा। अगर युद्ध के बीच अमेरिका का ध्यान बंटेगा तब व्यापारिक स्तर पर भी चीन फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

3 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago