वर्ल्ड

बांग्लादेश में भीषण अग्निकांड, 37 लोगों की जिंदा जलकर मौत

दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट हुआ, जिससे यहां भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, चाटोग्राम के BM कंटेनर डिपो में शनिवार रात आग लग गई। ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए सेना को घटनास्थल पर भेजा गया है।

बांग्लादेश फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के एक अधिकारी ने कहा- आग इतनी जबर्दस्त है कि इसे बुझाने के दौरान दमकल विभाग के 5 कर्मियों की भी मौत हो गई है। मृतकों में से एक की पहचान कुमीरा स्टेशन अधिकारी (नर्सिंग सहायक) मोनिरुज्जमां के रूप में हुई है। 15 दमकल कर्मी घायल हुए हैं। वहीं, 2 कर्मी लापता हैं।

चाटोग्राम में हेल्थ एंड सर्विस डिपार्टमेंट के चीफ के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम ने बताया कि कम से कम 350 लोग चाटोग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (CMCH) में भर्ती हैं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

मतदान के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने शुरू किया साइकिल अभियान

जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान…

12 mins ago

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

17 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

17 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

17 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

17 hours ago