Categories: वर्ल्ड

कैलिफोर्निया में यहूदी मंदिर में गोलीबारी, 1 बुजुर्ग महिला की मौत, 3 घायल

<p>कैलिफोर्निया में यहूदी मंदिर (सिनगॉग) में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें 1 महिला की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। सेन डियागो काउंटी के शेरिफ बिल गोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, &lsquo;गोलीबारी के दौरान, 4 लोग घायल हुए थे, जिन्हें पॉलिमर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक घायल ने दम तोड़ दिया और अन्य तीन की हालत अब स्थिर है।&rsquo;</p>

<p>मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घायलों में एक महिला और दो नाबालिग शामिल हैं। घटना में मारी गई महिला बहुत बुजुर्ग थीं। गोर ने पत्रकारों को बताया कि सेन डियागो से 19 साल के एक लड़के को गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी उसके सोशल मीडिया अकाउंट की छानबीन कर रहे हैं और ऑनलाइन जारी किए गए एक खुले पत्र की जांच की जा रही है।</p>

<p>बिल गोर ने बताया कि पुलिस को सिनगॉग में गोलीबारी की घटना की जानकारी सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मिली। गोलीबारी एक &lsquo;एआर-15 टाइप&rsquo; राइफल से की गई थी। अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाओं में &lsquo;एआर-15&rsquo; का इस्तेमाल किया गया है। गोर ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक गश्त अधिकारी ने संदिग्ध पर गोली चलाई हालांकि वह अधिकारी उस समय ड्यूटी पर नहीं था।</p>

<p>सेन डियागो के पुलिस प्रमुख डेविड निस्लेइट ने बताया कि संदिग्ध को बाद में के-9 अधिकारी ने पकड़ा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा, &lsquo;अभी यह घृणा अपराध जैसा लग रहा है। प्रभावित लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।&rsquo;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago