Categories: वर्ल्ड

राहुल गांधी ने फिर बोला हमला, कहा- BJP- RSS देश को बांट रहे

<p>अपने दो दिन के दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जर्मनी पहुंचे हुए हैं। जहां बुधवार को उन्होंने&nbsp; हैमबर्ग के बुसेरियस समय स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। अपने भाषण के दौरान उन्होंने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को जायज ठहराने की कोशिश की थी। उन्होंने मोदी सरकार को हर पक्ष पर घेरने और उसपर हमला करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि वर्तमान सरकार लोगों को एक विजन नहीं दे पा रही है। उनके इस बयान पर काफी बवाल हुआ था। बीजेपी ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए उनसे सफाई मांगी थी।</p>

<p>बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल पर पलटवार करते हुए उन्हें देश को अंतर्राष्ट्रीय समंच पर तुच्छ तरीके से पेश करने की वजह से सफाई मांगी थी। इसके अलावा महिलाओं पर दिए बयान की वजह से महिलाओं से माफी मांगने की बात कही थी। हालांकि विरोध के बावजूद राहुल के तेवर फीके पड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आज बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। साथ ही बीजेपी और आरएसएस को देश में नफरत फैलाने और बांटने का आरोप लगाया।</p>

<p>अपने संबोधन में राहुल ने कहा, आज हिंदुस्तान में जो सरकार है वह दूसरे तरीके से काम करती है। हमारी प्रतियोगिता चीन से है। या रोजगार उधर जाएगा या फिर हिंदुस्तान आएगा और बीजेपी के लोग, आरएसएस के लोग हमारे ही देश को बांटने में लगे हुए हैं। हमारे ही देश में नफरत फैलाते हैं। हमारा काम लोगों को एक साथ लाने का है और देश को एक साथ बढ़ाने का है। यह काम हमने करके दिखाया है।</p>

<p>राहुल ने आगे कहा, जब भी मेरा भाषण होता है मैं उदाहरण देता हूं। हिंदुस्तान में करोड़ों युवा हैं। चीन की सरकार हर 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है। हर 24 घंटे 50 हजार नए युवाओं को रोजगार मिलता है। हिंदुस्तान की सरकार 24 घंटे में केवल 450 युवाओं को रोजगार दे पाती है। लंबे भाषण होते हैं। नफरत फैलाई जाती है मगर किसान आत्महत्या करते हैं। युवाओं को रास्ता नहीं दिखाई देता है तो हम चाहते हैं कि हिंदुस्तान आगे बढ़े, एकसाथ आगे बढ़े।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago