<p>इस समय पूरी दुनिया कोरोना जैसी वैशविक महामारी से लड़ रही है। दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इसी बीच रूस से दुनिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रूस ने कोरोना की वैक्सीन बनाने के दावा किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की पहली वैक्सीन होगी। उन्होंने बताया कि खुद उनकी दो बेटियों में से एक बेटी को भी वैक्सीन का टीका लग चुका है और अब वे बेहतर महसूस कर रही है।</p>
<p>राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि टेस्ट के दौरान वैक्सीन ने अच्छे नतीजे दिए, उन्होंने दावा किया कि इस वैक्सीन से कोरोना वायरस से लंबे समय तक सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सभी जरूरी टेस्ट से होकर गुजरी है। रूस की सरकार ने ऐलान किया है कि इस वैक्सीन को सबसे पहले मेडिकल कर्मचारियों और अध्यापकों को दिया जाएगा। साथ ही उन लोगों को भी ये वैक्सीन दी जाएगी जिनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होगा। रूस अपने देश में अक्टूबर से पूरी आबादी के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत करेगा। </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…