Follow Us:

प्रियंका गांधी 1 महीने तक अपने निजी आवास छराबड़ा में रहने के बाद वापिस लौटी दिल्ली

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में करीब 1 महीने तक अपने निजी आवास छराबड़ा में रहने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वापिस दिल्ली लौट गई है. चुनावी थकान मिटाने के बाद सुबह सड़क मार्ग से प्रियंका गांधी चंडीगढ़ रवाना हो गई है.
वहीं, प्रियंका गांधी ने अकेले ही हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार की कमान संभाली और पांच रैलियां व रोड शो किए. इस बीच सोनिया गांधी भी शिमला आई. लेकिन उन्होंने चुनावी प्रचार नहीं किया.