Follow Us:

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

|

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सुबह दोनों सड़क मार्ग से निकले हैं। शिमला अपने निजी प्रवास पर प्रियंका गांधी इसी माह के 15 और सोनिया 17 को मशोबरा पहुंची थी। राहुल गांधी भी दो दिन साथ बिता कर आज सोनिया गांधी के साथ वापिस लौट गए हैं। प्रियंका अभी छराबड़ा में ही रहेंगी।

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे थे। राहुल शनिवार दोपहर चॉपर से दोपहर छराबड़ा पहुंचे थे। उनका चॉपर छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर के साथ बने हैलीपेड पर लैंड किया। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही शिमला के छराबड़ा में ठहरे हुए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी उनका प्रोग्राम तय नहीं है। देश की राजनीति सहित दो राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों पर वह शिमला से ही नजर रख रहे थे।