Follow Us:

बीडीओ परागपुर 10 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BDO Bribery Case: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) परागपुर, जिला कांगड़ा, विरेंद्र कुमार कौशल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत कदोआ की प्रधान रीना देवी से 1.5 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी। यह राशि उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा द्वारा पंचायत में एक निर्माण कार्य के लिए मंजूर की गई थी।

भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, धर्मशाला ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।