Follow Us:

मंडी में आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान शुरू, 18 से 24 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम

Disaster Management:  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और गृह मंत्रालय के सहयोग से आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने आज सेरी मंच से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि यह अभियान 18 से 24 मार्च 2025 तक चलेगा और इसमें भूस्खलन, भूकंप, सुरक्षित निर्माण जैसी आपदा तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इस अभियान के तहत मंडी जिले के 14 विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके और समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

अभियान के पहले दिन सेरी मंच, इंदिरा मार्केट और पड्डल मैदान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 19 मार्च को यह कार्यक्रम बस स्टैंड सुंदरनगर और एमएलएसएम कॉलेज में होगा। 20 मार्च को मेला मैदान भंगरोटू, कनैड और भोैर में, 21 मार्च को एसडीएम कार्यालय गोहर और चैलचौक में, 22 मार्च को कोटली और रिवालसर बस स्टैंड में, 23 मार्च को पधर बस स्टैंड और आईआईटी कमांद में तथा 24 मार्च को मिनी सचिवालय सरकाघाट और धर्मपुर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।