Follow Us:

सिरमौर में शराब इकाइयों की नीलामी से 4.06 करोड़ की अतिरिक्त कमाई

 

  • सिरमौर जिले की 9 शराब इकाइयां 82.47 करोड़ में नीलाम – आरक्षित मूल्य से अधिक राशि में हुई नीलामी
  • उपायुक्त एल.आर. वर्मा की देखरेख में नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न – आबकारी विभाग ने दी जानकारी

Sirmaur Liquor Auction: नाहन में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में सिरमौर जिले की सभी 9 शराब इकाइयों को 82.47 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया। इस नीलामी से सरकार को 4.06 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष इन शराब इकाइयों की नीलामी 78.41 करोड़ में हुई थी, जबकि इस वर्ष इनका आरक्षित मूल्य 79.62 करोड़ रुपये रखा गया था। अपेक्षा से अधिक प्रतिस्पर्धी बोली के कारण नीलामी 82.47 करोड़ रुपये में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

नीलामी प्रक्रिया उपायुक्त सिरमौर एवं पीठासीन अधिकारी एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह राजस्व वृद्धि सरकार की नीतियों और शराब व्यवसाय में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है।