Follow Us:

हर जिले में प्रशिक्षण केंद्र बनाकर युवा पीढ़ी को संस्कृत शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

  • नाहन में हिमाचल ब्राह्मण सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित

  • प्रदेश के हर जिले में 5 बीघा भूमि पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की मांग

  • हिमाचल सरकार और संस्कृति मंत्रालय के समक्ष प्रस्ताव रखा गया


Brahmin Sabha Conference: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस सम्मेलन की अध्यक्षता सभा के राज्य अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने की

मीडिया से बातचीत के दौरान मनमोहन गौतम ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में “शास्त्र शक्ति” और “देव शक्ति” को एक मंच पर लाकर जनकल्याण में समाहित करना है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों को भी सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया जा रहा है

सभा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के हर जिले में 5 बीघा भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वहां प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा सकें। इन केंद्रों में सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्रशिक्षण देकर इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं

मनमोहन गौतम ने बताया कि ब्राह्मण सभा ने हिमाचल सरकार और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है, ताकि इसके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही सरकार के साथ विस्तृत चर्चा के बाद हिमाचल प्रदेश में एक भव्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें इस विषय पर व्यापक रूप से मंथन किया जाएगा और भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।