-
गोवा में हुई राष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में 50+ आयु वर्ग में दो रजत पदक जीते
-
पिछले पांच वर्षों से भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रही हैं
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की उर्वशी थापा का चयन थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हाल ही में 16 से 23 मार्च तक गोवा में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में उन्होंने 50+ आयु वर्ग में दो रजत पदक जीते।
कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि उर्वशी थापा लगातार पांच वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले वह 2021 में स्पेन, 2022 में जापान और 2024 में ऑल इंग्लैंड मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं।
संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उर्वशी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



