-
सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं
-
इंदु गोस्वामी 2020 में राज्यसभा सांसद बनी थीं, उनका कार्यकाल अगले वर्ष समाप्त होगा
Indu Goswami Rajya Sabha : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने गुरुवार को पहली बार राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन किया। राज्यसभा के सभापति ने उन्हें उप सभापति के पैनल में शामिल किया है, जिसके तहत उन्होंने सभापति की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही को संभाला। उनके इस योगदान का वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया, जिस पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
इंदु गोस्वामी का संबंध हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से है। छोटे से पहाड़ी राज्य की एक महिला सांसद द्वारा उच्च सदन की कार्यवाही संचालित करना राज्य के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। इंदु गोस्वामी मार्च 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं, और उनका छह साल का कार्यकाल 2026 में पूरा होगा।
इंदु गोस्वामी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वर्ष 1998 में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा, 2017 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था। वर्तमान में, वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं।



