Follow Us:

बैडमिंटन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

  • हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली के जन्मदिन पर हुआ आयोजन

  • माँ शिव शक्ति प्रांगण में बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

  • प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


Badminton Tournament: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के चेयरमैन (कैबिनेट रैंक) श्री रघुवीर सिंह बाली जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माँ शिव शक्ति प्रांगण में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अजय शर्मा द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों—लड़कों और लड़कियों के लिए आयोजित की गई।

लड़कियों की प्रतियोगिता में अपराजिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आराध्या शर्मा को दूसरा स्थान मिला। वहीं, लड़कों की प्रतियोगिता में रितेश ने प्रथम स्थान हासिल किया और अंतरिक्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद सभी खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए रिफ्रेशमेंट की विशेष व्यवस्था की गई। फल वितरण कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।