Follow Us:

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी के विद्यार्थियों को रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड में मिला शानदार पैकेज, जानें

  • कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 15 छात्रों का चयन

  • SUPERDRY, GAS, ARMANI EXCHANGE जैसे ब्रांड्स में नौकरी

  • वार्षिक पैकेज 4 लाख 5 हजार रुपये


Retail Industry Placement : वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी के बी.वोक (रीटेल मैनेजमेंट) विभाग द्वारा 24 मार्च 2025 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने भाग लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 15 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया

रीटेल विभाग के प्रभारी ललित ठाकुर ने बताया कि रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश के बी.वोक (रीटेल मैनेजमेंट) के 42 छात्र-छात्राओं को अपने प्रतिष्ठित स्टोर्स SUPERDRY, GAS, ARMANI EXCHANGE के लिए बेंगलुरू, हैदराबाद, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई और मुंबई में नियुक्त किया है। चयनित छात्रों को 4 लाख 5 हजार रुपये का वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया

बी.वोक (रीटेल मैनेजमेंट) के नोडल अधिकारी राम सिंह अटल ने बताया कि यह प्लेसमेंट प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का संकेत है। यह हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 2017 में शुरू किए गए बी.वोक कोर्स की सफलता को दर्शाता है। वर्तमान में यह कोर्स प्रदेश के 20 सरकारी कॉलेजों में संचालित किया जा रहा है

चयनित छात्रों में मंडी, कुल्लू, सरकाघाट, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन के विद्यार्थी शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य में व्यावसायिक शिक्षा को एक नई दिशा देने का प्रमाण है।