Follow Us:

मंडी में पेंशनरों की आम सभा सम्पन्न, हरीश शर्मा फिर से प्रधान निर्वाचित

  • मंडी में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा सम्पन्न

  • तीन वर्षों की उपलब्धियों व कार्यों की समीक्षा

  • हरीश शर्मा फिर से जिला प्रधान निर्वाचित


Mandi Pensioners Welfare Association: हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला मंडी की आम सभा की बैठक जिला प्रधान एवं राज्य उपाध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में कंफर्ट होटल मंडी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बीते तीन वर्षों की गतिविधियों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसोसिएशन के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

बैठक में पेंशनरों के हित में किए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी दी गई। इनमें पेंशनर भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करना, रोगियों के आश्रितों के लिए भंगरोटू में रेन बसेरा की सुविधा, मेडिकल कॉलेज नेरचौक में गेस्ट हाउस की व्यवस्था तथा बल्ह इकाई के पेंशनरों के लिए नेरचौक में पुस्तकालय व कार्यालय की सुविधा प्रमुख रहीं।

इसके अतिरिक्त पेंशनरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ कई दौर की बैठकों में चर्चा कर कई मांगों का समाधान करवाया गया।

बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी रणपत सिंह राणा, नागेंद्र कपूर और डॉ ओमराज शर्मा की देखरेख में सर्वसम्मति से हरीश शर्मा को पुनः जिला प्रधान चुना गया। उनके साथ महासचिव रोशन लाल कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएस चंदेल और कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा का चयन किया गया।

बैठक में जिला की 15 खंड इकाइयों के प्रधानों और प्रतिनिधियों सहित राज्य कमेटी के सदस्य व 170 से अधिक डेलीगेट मौजूद रहे। सभी ने कार्यकारिणी की कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे बहाल रखने का समर्थन किया।