Follow Us:

IPL2025: कल से आफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, जानें पूरी डिटेल

  • 27 और 28 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स मैच के टिकटों की बिक्री

  • 30 अप्रैल और 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के टिकट उपलब्ध


Punjab Kings vs LSG DC Tickets: पंजाब किंग्स ने अपने घरेलू चरण के पहले चार मैचों को न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में समाप्त करने के बाद अब धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में अपने शेष तीन घरेलू मुकाबले खेलने की तैयारी कर ली है। फैंस के लिए राहत की खबर है कि अब धर्मशाला में होने वाले पहले दो मुकाबलों के टिकट ऑफलाइन भी उपलब्ध होंगे।

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री 27 और 28 अप्रैल को होगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के टिकट 30 अप्रैल और 1 मई को मिलेंगे।

टिकट बिक्री का काउंटर स्टेडियम के गेट ME 1 के पास स्थापित किया जाएगा और सुबह 11 बजे से बिक्री शुरू होगी। टिकट खरीदने के लिए फैंस को एक वैध सरकारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स धर्मशाला में अपने तीन घरेलू मैच खेलेगी — 4 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ, 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और 11 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ।

ऑफलाइन के साथ-साथ टिकटों की बिक्री डिस्ट्रिक्ट एप और पंजाब किंग्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी जारी रहेगी।