Follow Us:

महंगा दूध, महंगी ट्रांजैक्शन, जेब और रेलवे सफर पर असर, जानें कैसे

  • आज से दूध और ATM विड्रॉल चार्ज महंगे हुए

  • वेटिंग टिकट पर स्लीपर और AC कोच में यात्रा पर रोक

  • 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का विलय लागू


ATM withdrawal charges May 2025:  मई महीने की शुरुआत देशभर में आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले कई नए नियमों और बदलावों के साथ हुई हैअमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से लेकर ATM विड्रॉल शुल्क में वृद्धि और रेलवे के सख्त नियमों तक, कई ऐसे बदलाव आज से लागू हो गए हैं जो सीधे जनता से जुड़े हुए हैं।

1 मई से अमूल दूध की कीमतों में ₹2 लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी मदर डेयरी और वेरका के बाद की गई है। नई कीमतें अमूल स्टैंडर्ड, बफैलो मिल्क, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, ताजा जैसे सभी वेरिएंट्स पर लागू होंगी।

इसके साथ ही ATM से कैश निकालना भी महंगा हो गया हैफ्री लिमिट के बाद अब ₹21 के बजाय ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन देने होंगे। यह चार्ज पूरे देश में सभी बैंकों के सेविंग अकाउंट होल्डर्स पर लागू होगा। फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा यथावत रखी गई है।

रेलवे ने वेटिंग टिकट पर स्लीपर और AC कोच में यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। अब केवल कन्फर्म टिकट वालों को ही इन कोचों में यात्रा की अनुमति होगी। उल्लंघन पर AC कोच में ₹440 और स्लीपर में ₹250 का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा IRCTC से टिकट बुक करते वक्त मोबाइल OTP सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है।

वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में यह सिलेंडर ₹14.50 सस्ता होकर ₹1747 का हो गया है, जबकि कोलकाता में यह ₹17 सस्ता हुआ है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार ने ‘एक राज्य, एक RRB’ नीति लागू करते हुए 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का विलय कर दिया है। इससे बैंकिंग सेवाओं को एकीकृत और अधिक कुशल बनाने का प्रयास किया गया है। इससे RRBs की कुल संख्या 43 से घटकर 28 रह जाएगी। विलय का चौथा चरण आज से लागू हो गया है और 6 मई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।