Follow Us:

उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात

  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा

  • TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी, 26 लोगों की मौत


 PM Modi meeting Omar Abdullah: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को घाटी में उत्पन्न ताजा सुरक्षा हालात के संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच 26 लोगों की मौत वाले पहलगाम हमले, उसमें विदेशी नागरिकों की शिनाख्त, और पर्यटन पर पड़ने वाले प्रभाव पर विशेष बातचीत हुई।

घटना मंगलवार दोपहर की है, जब पहलगाम के पास स्थित बैसरन में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों के अनुसार मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक, दो स्थानीय निवासी, तथा अन्य पर्यटक शामिल हैं।

उमर अब्दुल्ला ने इसे “हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला” बताया और कहा कि यह हमला तब हुआ जब घाटी में टूरिज्म सीजन और ट्रैकिंग एक्टिविटीज तेज़ी पर हैं, साथ ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक हमले के वक्त पर्यटक खच्चर की सवारी, पिकनिक, और स्थानीय खानपान का आनंद ले रहे थे, जब आतंकवादी भोजनालय क्षेत्र में पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। 74 महीने बाद घाटी में इतना बड़ा आतंकी हमला हुआ है।

घटना के बाद केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सुरक्षा रणनीति को लेकर व्यापक विमर्श शुरू हो गया है। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि हमला घाटी में पर्यटन और वैश्विक उपस्थिति को बिगाड़ने के मकसद से किया गया।