-
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा द्वारा धर्मशाला और चम्बा में दो निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित
-
शीला चौक धर्मशाला में हड्डी रोग फिजियोथैरेपी कैंप, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
-
सिहुंता, चम्बा में मल्टीस्पेशियलिटी कैंप, डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की टीम ने दी सेवाएं
Fortis Hospital, Free Medical Camp: फोर्टिस हॉस्पिटल कांगड़ा द्वारा आर्थो सप्ताह के तहत शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में दो स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। पहला धर्मशाला के शीला चौक स्थित फिजियोथैरेपी सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस फ्री कैंप में हड्डियों से जुड़ी समस्याओं की जांच और परामर्श दिया गया।
दूसरा शिविर चंबा जिला के सिहुंता गांव में लगाया गया, जो एक मल्टी स्पेशियलिटी फ्री मेडिकल कैंप था। इस शिविर में सर्जरी, डेंटल, ऑडियोलॉजी और अन्य विशेषज्ञ सेवाएं दी गईं। डॉक्टर गौरव (सर्जरी विभाग), डॉक्टर आशु (डेंटल विशेषज्ञ), डॉक्टर ज्योति (ऑडियोलॉजिस्ट) और सहयोगी स्टाफ इस अवसर पर मौजूद रहे।
लोगों ने इन शिविरों में भारी संख्या में पहुंचकर फोर्टिस अस्पताल की इस पहल का भरपूर लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।



