Follow Us:

live: CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, 88.39% छात्र पास,  हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

| Updated :

  • दसवीं में बद्दी की छात्रा कर्मा ने 99.20% अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया

  • बारहवीं में हमीरपुर के प्रभात शर्मा ने 98.40% के साथ टॉप किया

  • राज्यभर के छात्रों ने कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया


CBSE Results : सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। दसवीं कक्षा में ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी की कर्मा ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बारहवीं कक्षा के कला संकाय में हमीरपुर के प्रभात शर्मा ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

बिलासपुर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के सन्नी ने दसवीं में 98.6%, अमितोश कौर ने 98.2%, पार्णिका (97.4%), शंभवी (97.2%) और आयुष समा (96%) अंक हासिल किए। डीएवी पब्लिक स्कूल की कृतिका ने 97% प्राप्त किए। बारहवीं में प्राजंलि ने 97.6%, नैना कुमारी ने 97%, और अन्य छात्राओं ने 96.6% तक अंक प्राप्त किए।

कांगड़ा जिले में अचीवर हब स्कूल की शरण्या शर्मा ने 98%, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल की कृतिक सूद (97.2%), श्रेय और आद्रित (96.2%) अंक लाए। नगरोटा सूरियां के आदित्य धीमान ने 12वीं में 97%, निशिका सिंह और आंचल ने क्रमशः 97% और 96.2% अंक प्राप्त किए।

शिमला जिले में डीएवी न्यू शिमला की अन्विता शर्मा ने 98%, केवी जतोग की मुस्कान ने 97.2%, और सेक्रेड हार्ट स्कूल ढली की नव्या चौहान ने 95.8% अंक प्राप्त किए। डीएवी लक्कड़ बाजार के श्रेयान कौंडल ने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 96.8% अंक प्राप्त किए।

मंडी, सिरमौर, चंबा सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए, जिनमें रिधिमा शर्मा (97.8%), अनुष्का सैनी (97%), अनुभव गर्ग (97.6%), महिका गोयल (97%) और गौरी शर्मा (97%) जैसे छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर हिमाचल के छात्रों की शैक्षणिक दक्षता और मेहनत को रेखांकित किया है।


  • CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, 88.39% छात्र हुए पास।

  • छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker और आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं।

  • cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर भी उपलब्ध है स्कोरकार्ड।



CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। यह रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट http://results.cbse.nic.inपर जारी किया गया है। बोर्ड के अनुसार इस साल कुल 88.39 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा अधिक है।

CBSE परीक्षा में सम्मिलित लाखों छात्रों के लिए 13 मई 2025 की सुबह बड़ी राहत लेकर आई जब उनका रिजल्ट सार्वजनिक हुआ। छात्र अपने परिणाम DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवा के माध्यम से भी देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए छात्र को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की जरूरत होगी।
रिजल्ट के साथ ही CBSE ने टॉपर्स लिस्ट और रीचेकिंग की प्रक्रिया की जानकारी भी वेबसाइट पर अपलोड की है। जिन छात्रों को अपने अंकों में संदेह है, वे स्क्रूटनी और रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि इस बार का परीक्षा परिणाम बेहद संतुलित रहा है और किसी भी रीजन से अत्यधिक असंतोषजनक शिकायतें नहीं आई हैं।

 यह रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर


  • विजयवाड़ा – 99.60%
  • त्रिवेंद्रम – 99.32%
  • चेन्नई – 97.39%
  • बेंगलुरु – 95.95%
  • दिल्ली वेस्ट – 95.17%
  • दिल्ली ईस्ट – 95.06%
  • चंडीगढ़/पंचकूला – 91.61%
  • भोपाल रीजन – 91.17%
  • पुणे – 90.93%
  • अजमेर – 90.40%
  • भुवनेश्वर – 83.64%
  • गुवाहाटी – 83.62%
  • देहरादून – 83.45%
  • पटना – 82.86%
  • भोपाल – 82.46%
  • नोएडा – 81.29%
  • प्रयागराज – 79.53%