Follow Us:

दीक्षा एशिया मॉडल ग्लैमर कैटेगरी की चैंपियन, कांगड़ा के संसार राणा और सुरेंद्र सिंह को रजत पदक

  • मुंबई में आयोजित WFF SAARC इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में हिमाचल को 6 पदक

  • ऊना की दीक्षा को एशिया मॉडल ग्लैमर कैटेगरी में स्वर्ण पदक

  • कांगड़ा के संसार राणा और सुरेंद्र सिंह ने रजत पदक जीतकर राज्य को दिलाया सम्मान


मुंबई में आयोजित WFF SAARC इंटरनेशनल प्रो-एएम चैंपियनशिप 2025 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक जीते। इन पदकों में 1 स्वर्ण और 5 रजत पदक शामिल हैं, जो राज्य के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण हैं।

ऊना जिला की दीक्षा ने WFF एशिया मॉडल ग्लैमर कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया। वहीं, कांगड़ा के संसार राणा ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

सुरेंद्र सिंह ने भी प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम भार वर्ग में दो रजत पदक जीतकर अपनी ताकत और समर्पण का परिचय दिया।

इस आयोजन में WFF हिमाचल और उत्तर भारत के अध्यक्ष मनीष कश्यप निर्णायक के रूप में मौजूद रहे, जबकि राज्य सचिव सूरज तंवर और शिमला के साहस सिंह चौहान भी आयोजन के संचालन और प्रबंधन में सक्रिय रहे।

प्रतियोगिता के दौरान हिमाचली टीम ने WFF वर्ल्ड प्रेसिडेंट ग्रेम लांसफील्ड को पारंपरिक हिमाचली टोपी भेंट कर राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी मंच पर प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों से आए युवाओं ने मॉडलिंग और बॉडी बिल्डिंग में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जो राज्य में इन खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और संभावना को दर्शाता है।