Follow Us:

कांगड़ा में खेलों को मिलेगा बढ़ावा: अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, डीसी बोले– अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध

  • उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

  • जिले भर के 16 स्कूलों की टीमें लड़कों व लड़कियों की श्रेणियों में ले रही हैं भाग

  • पहले दिन घरोह स्कूल की टीमों का रहा दबदबा, खेलों को बढ़ावा देने पर ज़ोर


Kangra Sports: धर्मशाला के सुभाष चंद्र बोस पुलिस ग्राउंड में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन खेल मैदानों के निर्माण और अत्याधुनिक खेल सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी ज्योति भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

 

प्रतियोगिता में 16 लड़कों की और 8 लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं की कमी को फुटबॉल एसोसिएशन ने महसूस किया और लगातार दूसरे वर्ष इस आयोजन को सफलतापूर्वक किया है।

डीसी बैरवा ने कहा कि एक समय कांगड़ा और धर्मशाला फुटबॉल के केंद्र रहे हैं, और अब फिर से इस क्षेत्र को उसी दिशा में ले जाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आयोजकों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बरुण गुप्ता ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जानकारी दी कि पहले दिन लड़कियों की श्रेणी में डीपीएस कांगड़ा, जीएसएस घरोह, स्टैंडर्सफोर्ड, और सेक्रेड हार्ट स्कूल विजयी रहे।

लड़कों की श्रेणी में जीएसएस घरोह, खनियारा, अचीवर हब, एमटीपी स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल और हाईलैंड जैसी टीमों ने अपने मुकाबले जीते, जबकि कुछ मैच बराबरी पर समाप्त हुए।

इस अवसर पर फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी, अभिभावक और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।