-
मंडी जिले की पेंचक सिलाट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव चार वर्षों के लिए सम्पन्न
-
प्रकाश चंद बने अध्यक्ष, डॉ. के पी शर्मा चेयरमैन और जोगिंद्र सिंह आज़ाद महासचिव नियुक्त
-
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के पर्यवेक्षक सतिन्दर कुमार की देखरेख में हुआ चुनाव
मंडी, विपलव सकलानी: मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सत्र 2025 से 2029 तक के लिए मुनीश रिजॉर्ट, भ्युली (मंडी) में संपन्न हुआ। इस चुनाव में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, जिला मंडी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सतिन्दर कुमार की मौजूदगी रही, जिन्होंने पूरे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की।
नवगठित कार्यकारिणी में प्रकाश चंद को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. के पी शर्मा को चेयरमैन, जोगिंद्र सिंह आज़ाद को महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस वैद्य, उपाध्यक्ष बृज लाल चौहान, विशाल ठाकुर, राकेश कुमार और शेष राम, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष दैवग्य अवस्थी बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में रोहन, विजय कुमार और जीवन चौहान को शामिल किया गया।
नवचयनित अध्यक्ष प्रकाश चंद ने मंडी जिला खेल विभाग के पर्यवेक्षक सतिन्दर कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंडी जिला में पेंचक सिलाट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर दिए जाएंगे।



