-
मंडी जिला निर्वाचन कार्यालय में अराजपत्रित कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
-
पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
-
चंद्र सिंह अध्यक्ष, हुकम चंद उपाध्यक्ष, वंदना चौहान महासचिव, मोहन सिंह संयुक्त सचिव और अनुप कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए
मंडी, विपलव सकलानी: जिला निर्वाचन कार्यालय मंडी में सोमवार को अराजपत्रित कर्मचारी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक ग्रेड-II ललिता पाठक ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, साथ ही राज्य स्तरीय संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला प्रतिनिधियों का चयन भी किया गया।
गठित नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ सहायक चंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। हुकम चंद (लिपिक) को उपाध्यक्ष, वंदना चौहान (लिपिक) को महासचिव, मोहन सिंह (लिपिक) को संयुक्त सचिव, तथा अनुप कुमार (लिपिक) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त ललिता पाठक को संगठन का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के अन्य सदस्य – विजय कुमार (वरिष्ठ सहायक), नीमा देवी (लिपिक), दिनेश कुमार (लिपिक), प्रेम सिंह (जेओए – आईटी), नाग केसर, और राम चंद्र भी संगठन की नई संरचना में शामिल किए गए हैं।
बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने इस मौके पर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों और कर्मचारियों की भलाई के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।



