-
मंडी में भाजपा की “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला का आयोजन
-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रखे विचार, बोले- यह 11 साल सेवा और सुशासन के
-
हाईवे, रेलवे, टनल और गरीब कल्याण योजनाओं की दी मिसाल
मंडी, विपलव सकलानी: प्रदेश के मंडी जिले में 9 जून 2025 को भारतीय जनता पार्टी ने “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, टारना मंडी स्थित मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. राजीव बिंदल के साथ भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, कार्यक्रम के सह प्रवक्ता अजय राणा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे नेटवर्क, रेलवे विस्तार, अटल टनल रोहतांग, गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त राशन, शौचालय, लखपति दीदी योजना जैसी उपलब्धियों ने भारत की विकास गाथा को नया आयाम दिया है। उन्होंने बताया कि देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 12 करोड़ को शौचालय, और 1 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लक्ष्य को मोदी सरकार ने साकार किया है।
उन्होंने यह भी बताया कि कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, और 33% महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे निर्णय, भारत के एक मजबूत और समावेशी लोकतंत्र की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने हिमाचल की विकास योजनाओं को भी रेखांकित किया, जैसे किरतपुर से मंडी फोरलेन, कालका-शिमला हाईवे, और रेलवे का बिलासपुर पहुंचना व मंडी तक सर्वे।
संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि आगामी एक महीने तक पूरे राज्य में भाजपा “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस, योग दिवस (21 जून), डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस (23 जून) और आपातकाल के 50 वर्ष (25 जून) पर मंडल स्तरीय आयोजन होंगे।
कार्यशाला में कई प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहे जिनमें जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा, भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्बाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मेयर वीरेंद्र भट्ट, प्रियंता, रणवीर, सोमेश, संजय, ज्योति कपूर, गोविंद ठाकुर, राकेश, मांचली, चेत राम, राहुल सेन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।



