Follow Us:

धर्मशाला पुलिस भर्ती परीक्षा 15 जून को, कांगड़ा में 18 केंद्र तय, 4930 अभ्यर्थी होंगे शामिल

  • 15 जून को सुबह 11 बजे से होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, कुल 4930 कैंडिडेट्स होंगे शामिल

  • कांगड़ा जिले में 18 परीक्षा केंद्र निर्धारित – कांगड़ा में 4, पालमपुर में 5 और धर्मशाला में 9

  • महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था, एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने जारी की एडवाइजरी


धर्मशाला, शिवांंशु  शुक्‍ला :  हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कांगड़ा जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने धर्मशाला में प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इसमें कुल 4930 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सब डिवीजन कांगड़ा में 4 केंद्र, पालमपुर में 5 केंद्र, और धर्मशाला उपमंडल में 9 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1085 महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें उन्हें समय पर पहुंचने, मूल दस्तावेज लाने और परीक्षा के नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है। परीक्षा केंद्रों में किसी भी अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।