Follow Us:

हमदाबाद विमान हादसे में सिर्फ दो जिंदा बचे, 240 की दर्दनाक मौत “अगल-बगल सिर्फ लाशें थीं”: बच गए रमेश विश्वास ने बताया डरावना मंजर

▪︎ अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 240 लोगों की दर्दनाक मौत।
▪︎ सिर्फ दो यात्री जीवित बचे, एक की पहचान रमेश विश्वास कुमार के रूप में हुई।
▪︎ रमेश ने बताया- “प्लेन फट गया, अगल-बगल सिर्फ लाशें थीं, मेरा बचना करिश्मा है।”


गुरुवार को दोपहर 1.40 बजे अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह विमान टेकऑफ के महज 30 सेकंड बाद ही एक रिहायशी इमारत से टकरा गया और जबरदस्त धमाके के साथ क्रैश हो गया। हादसे में कुल 240 लोगों की मौत हुई, जिसमें 230 यात्री और 10 क्रू सदस्य शामिल हैं। केवल दो यात्री ही जीवित बचे हैं, जिनमें से एक की पहचान रमेश विश्वास कुमार के रूप में हुई है।

रमेश विश्वास कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चेहरे पर गहरे ज़ख्म और लंगड़ाते हुए चलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह विमान की सीट 11A पर बैठे थे। हादसे के बाद जब उन्हें होश आया, तो अगल-बगल केवल जली हुई लाशें थीं। उन्होंने बताया—

प्लेन फट गया। मुझे नहीं पता कैसे जिंदा बचा। मुझे किसी ने खींचकर बाहर निकाला और एम्बुलेंस में डाला। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में था, कृपया उसकी तलाश कीजिए।

यह हादसा इतना भीषण था कि विमान के टुकड़े चारों ओर बिखर गए और आसपास की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वह अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के लिए बनाई गई रिहायशी इमारत थी, जहां हादसे के समय करीब 50-60 डॉक्टर मौजूद थे। इनमें से 15 से अधिक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की जगह से मिले अधिकांश शव पूरी तरह से झुलस गए हैं, जिससे पहचान में भी भारी कठिनाई आ रही है। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

दूसरे जीवित यात्री की अभी तक कोई सार्वजनिक पहचान सामने नहीं आई है, लेकिन वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं, और एयर इंडिया ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।

यह हादसा भारत के नागरिक उड्डयन इतिहास के सबसे भयावह विमानों में एक माना जा रहा है।

Video: अहमदाबाद विमान दुर्घटना – पूर्व CM रूपाणी समेत सभी 242 लोगों की मौत ; इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश

  • अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजी परिसर में विमान क्रैश, एयर इंडिया का होने की आशंका

  • विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, एयरपोर्ट के पास हादसा

  • अप्रैल में भी गुजरात के जामनगर में हुआ था फाइटर जेट क्रैश


 Air India Crash: अहमदाबाद में आज दोपहर एक भयानक विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।  सभी की मौत हो चुकी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और मात्र दो मिनट बाद, 1:40 बजे, एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गई। क्रैश के बाद इलाके में भयानक आग और धुएं का गुबार फैल गया।

विमान एक बिल्डिंग से टकराया, जिसमें अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। इसमें 15 डॉक्टर्स घायल हो गए हैं। फायर ब्रिगेड, पुलिस, और FSL (फोरेंसिक) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। DGCA और एयर इंडिया हादसे की जांच कर रही हैं।

ब्लैक बॉक्स की खोज शुरू हो गई है और क्रैश के असली कारण का खुलासा पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट और टेक्निकल एनालिसिस के बाद किया जाएगा।

अहमदाबाद, गुजरात से इस वक्त की सबसे बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। मेघानीनगर स्थित आईजी परिसर, जो कि एयरपोर्ट के पास है, वहां एक विमान दुर्घटना (क्रैश) हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विमान संभवतः एयर इंडिया का था, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था।

घटना स्थल से धुआं उठते और मलबा बिखरे हुए दृश्य सामने आ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड, NDRF और पुलिस बल मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हादसे के कारणों की जांच शुरू हो गई है लेकिन शुरुआती अटकलों के मुताबिक टेक्निकल फॉल्ट या बर्ड हिट भी संभावित कारण हो सकता है।

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में भी गुजरात में एक बड़ा एयर क्रैश हुआ था, जब जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरते वक्त एक जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में एक पायलट की मौत हुई थी, जबकि दूसरा सुरक्षित इजेक्ट करने में कामयाब रहा था।

अब, एक और बड़ा हवाई हादसा गुजरात में सामने आया है, जिससे न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में चिंता का माहौल है। हादसे में यात्रियों और पायलट की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन संभावित हताहतों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सरकारी एजेंसियों और एयरलाइंस प्रबंधन द्वारा पूरी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। एयर इंडिया और DGCA की टीमें घटना स्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं।