Follow Us:

अब 15 जुलाई को स्‍व. वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण, सोनिया और प्रियंका गांधी रहेंगी मौजूद

➤ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक
➤ 15 जुलाई को होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 23 जून की तारीख बदली गई
➤ फाउंडेशन का दावा – गरीबों और वंचितों के लिए निरंतर काम करेगा संगठन

पराक्रम चंद, शिमला


राजधानी शिमला में राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की अहम बैठक लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि फाउंडेशन सामाजिक कार्यों और गरीबों-वंचितों की सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर साल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में फाउंडेशन की बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि जमीनी स्तर पर काम की निगरानी और योजना सुनिश्चित की जा सके।

फाउंडेशन ने हिमाचल सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया। हालांकि, पहले यह अनावरण समारोह 23 जून को होना तय था, लेकिन अब इसकी नई तारीख 15 जुलाई तय की गई है। इस अवसर पर कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी भी सुनिश्चित मानी जा रही है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बैठक में स्पष्ट किया कि फाउंडेशन राजा वीरभद्र सिंह की विचारधारा और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएगा। उनका कहना था कि यह संगठन सामाजिक कार्यों और जनभागीदारी के जरिए आम लोगों की आवाज बनेगा।