➤ मंडी के कल्खर में बस दुर्घटनाग्रस्त, 15-20 घायल
➤ 108 कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के बाद पुलिस मौके पर
➤ हटली थाना क्षेत्र की घटना, राहत-बचाव कार्य जारी
विपलव सकलानी, मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जाहु वाया पटरीघाट -कलखर- मंडी आ रही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गइ है। यह इलाका थाना हटली के अंतर्गत आता है। हादसे में करीब 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। एक की मौत हो गई है।
जानकारी 108 कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थाना हटली पुलिस तुरंत मौके पर रवाना हुई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं आई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और प्राथमिक उपचार व अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया जारी है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बस में कितने लोग सवार थे और बस किस रूट पर चल रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला जा रहा है।
अधिकृत जानकारी आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के पास न जाने की अपील की है ताकि राहत कार्य बाधित न हो।



