Follow Us:

हिमाचल महिला आयोग को 30 महीने बाद मिला अध्यक्ष, विद्या देवी बनीं चेयरमैन

➤ हिमाचल महिला आयोग को 30 महीने बाद मिला नया चेयरमैन, मनाली की विद्या देवी नियुक्त
➤ सीएम सुक्खू की करीबी व कांग्रेसी कार्यकर्ता विद्या नेगी को महिला आयोग की कमान
➤ 1500 से अधिक लंबित शिकायतों की होगी अब सुनवाई, घरेलू हिंसा के मामले सबसे ज़्यादा

पराक्रम चंद, शिमला

हिमाचल प्रदेश महिला आयोग को करीब ढाई साल बाद नया अध्यक्ष मिल गया हैमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के मनाली क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विद्या देवी नेगी को आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया हैसोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

विद्या नेगी को कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों में काम करने का 30 साल का अनुभव है। वे जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, स्टेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर जैसे प्रमुख पदों पर काम कर चुकी हैं। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की हिमाचल यात्राओं के दौरान भी काफ़ी सक्रिय भूमिका में रही हैं

महिला आयोग का यह पद पिछले 30 महीनों से खाली पड़ा था, जिससे 1500 से अधिक शिकायतें लंबित पड़ी थीं। महिला आयोग में दर्ज ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी होती हैं, जिनकी सुनवाई केवल अध्यक्ष की मौजूदगी में हो सकती है। ऐसे में विद्या देवी की नियुक्ति को महिलाओं की न्यायिक प्रक्रिया की दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है

महिला आयोग की चेयरमैन प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर ‘कोर्ट’ लगाती हैं, जहां महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करवा सकती हैं। कई मामलों को पुलिस व संबंधित विभागों को भेजा जाता है, जबकि कुछ शिकायतों का समाधान आयोग अपने स्तर पर करता है। विद्या देवी के आने से अब दूर-दराज़ की महिलाओं को शिमला तक आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वे स्थानीय स्तर पर भी न्याय की पहुंच को सुलभ बनाएंगी

सरकार की मंशा है कि महिला आयोग को सशक्त और सक्रिय बनाया जाए, ताकि राज्य में महिला अधिकारों की रक्षा प्रभावी ढंग से हो सकेविद्या देवी की नियुक्ति को सीएम सुक्खू के ‘महिला सशक्तिकरण’ के वादे की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।