Follow Us:

आज योगिनी एकादशी, विष्णु और शनिदेव की पूजा का संयोग

➤ आज है योगिनी एकादशी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

➤ शनिदेव की पूजा और व्रत से कटेगा पापों का बंधन

➤ साल का सबसे बड़ा दिन, विशेष शुभ संयोगों से भरपूर


आज 21 जून 2025, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जिसे योगिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। व्रती पंचामृत, तुलसी, पीले फूल और बेसन के लड्डू से पूजन कर भगवान विष्णु की आरती करें और रातभर जागरण कर कल पारण करें। चूंकि एकादशी तिथि कल सूर्योदय से पहले समाप्त हो रही है, इसलिए आज सामान्य योगिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा, जबकि वैष्णव लोग कल (22 जून) व्रत रखेंगे।

साथ ही आज शनिवार व्रत भी है, जो शनि देव की पूजा के लिए खास माना जाता है। शनि चालीसा, स्तोत्र, और नीले फूल, काले तिल, सरसों का तेल आदि से शनि पूजन करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होने के कारण योग, ध्यान, और स्वास्थ्य साधना के लिए यह दिन विशेष माना गया है।

आज का दिन साल का सबसे लंबा दिन भी है, इसलिए यह कर्म, साधना और स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली है।


आज का पंचांग: 21 जून 2025 (शनिवार)

  • तिथि: दशमी – 07:18 AM तक, फिर एकादशी – 04:27 AM, 22 जून तक

  • नक्षत्र: अश्विनी – 07:50 PM तक, फिर भरणी

  • करण: विष्टि – 07:18 AM तक, बव – 05:55 PM तक, फिर बालव

  • योग: अतिगण्ड – 08:29 PM तक, फिर सुकर्मा

  • चंद्र राशि: मेष

  • पक्ष: कृष्ण

  • वार: शनिवार

  • दिशाशूल: पूर्व

  • शिववास: क्रीड़ा में – 07:18 AM तक, कैलाश पर – 04:27 AM, 22 जून तक, फिर नंदी पर

  • भद्रा काल: 05:24 AM से 07:18 AM (वास – स्वर्ग में)


सूर्योदय-सूर्यास्त व चंद्रग्रहण समय

  • सूर्योदय: 05:24 AM

  • सूर्यास्त: 07:22 PM

  • चंद्रोदय: 02:08 AM (22 जून)

  • चंद्रास्त: 03:03 PM


शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 AM – 04:44 AM

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:55 AM – 12:51 PM

  • विजय मुहूर्त: 02:43 PM – 03:39 PM

  • निशिता काल: 12:03 AM – 12:43 AM (22 जून)


योगिनी एकादशी पारण

  • पारण मुहूर्त (22 जून): 01:47 PM – 04:35 PM


शुभ चौघड़िया (दिन)

  • शुभ: 07:09 AM – 08:53 AM

  • चर: 12:23 PM – 02:08 PM

  • लाभ: 02:08 PM – 03:53 PM

  • अमृत: 03:53 PM – 05:37 PM


शुभ चौघड़िया (रात्रि)

  • लाभ: 07:22 PM – 08:37 PM

  • शुभ: 09:53 PM – 11:08 PM

  • अमृत: 11:08 PM – 12:23 AM

  • चर: 12:23 AM – 01:38 AM

  • लाभ: 04:09 AM – 05:24 AM


अशुभ काल

  • राहुकाल: 08:53 AM – 10:38 AM

  • यमगण्ड: 02:08 PM – 03:53 PM

  • गुलिक काल: 05:24 AM – 07:09 AM

  • दुर्मुहूर्त: 05:24 AM – 07:16 AM