Follow Us:

स्वास्थ्य सचिव पद से अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त डॉ. अश्विनी, अब संभालेंगे निदेशक का कार्यभार

➤ आईएएस डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा का तबादला आदेश जारी
➤ स्वास्थ्य सचिव के पद से भारमुक्‍त कर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं बनाए गए
➤ आदेश तत्काल प्रभाव से लागू, जनहित में लिया गया निर्णय
पराक्रम चंद, शिमला


हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा (बैच 2014) के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। गवर्नर के अनुमोदन और सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान में डॉ. शर्मा विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के रूप में कार्यरत थे और इसके साथ-साथ वे सीईओ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (RSBY) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे।

अब उन्हें तत्काल प्रभाव से निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश, शिमला के पद पर स्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। यह तबादला जनहित में किया गया है।

डॉ. शर्मा राज्य प्रशासन में एक सुलझे हुए और अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं। उनके पास स्वास्थ्य प्रशासन का गहरा अनुभव है, और कोविड-19 की विभिन्न रणनीतियों के क्रियान्वयन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उनकी नियुक्ति को स्वास्थ्य विभाग में स्थायित्व और कुशल नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।

यह तबादला ऐसे समय हुआ है जब राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई योजनाओं को लागू कर रही है। ऐसे में डॉ. शर्मा की नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।