➤ मंडी में 7वीं जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता संपन्न, 110 खिलाड़ियों ने लिया भाग
➤ लड़कियों और लड़कों के विभिन्न आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते
➤ प्रतियोगिता में जिला भर के स्कूलों और क्लबों से खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, विजेताओं को सम्मानित किया गया
विपलव सकलानी, मंडी
मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सातवीं जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता वीरवार को बैडमिंटन हॉल पड़डल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से आए 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर पारस वैद्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में कई उत्कृष्ट खिलाड़ी उभरकर सामने आए, जिन्होंने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
लड़कियों के सिंगा वर्ग (7-9 वर्ष) में 32 किलोग्राम भार वर्ग में रिशिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। प्री-टीन वर्ग (अंडर 12) में आरुषि ठाकुर, आरोही, और ईरा शर्मा ने अपने-अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। सब जूनियर वर्ग (अंडर 14) में रूहानियत, किरत कमल कौर, दीपिका ठाकुर और अनुष्का चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किए। जूनियर वर्ग (अंडर 17) में स्वस्तिका, पूनम ठाकुर, चेस्टा वालिया, लक्ष्मी देवी और अंजलि ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में दीपाली और विपाशा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीते।
लड़कों के प्री-टीन वर्ग में समर भारद्वाज, सानिध्य, देवांश, अर्श वैद्य, अर्णव राणा, अद्वितया चौधरी, उद्यांश सूद, अर्णव, जीवांश शर्मा और शिवांश ने स्वर्ण पदक जीते। सब-जूनियर और जूनियर वर्गों में आदित्य, अर्णव कुमार, रचित, उत्कर्ष, वरुण, श्रेष्ठ ठाकुर, परीक्षित गुलेरिया, आयुष गौतम और आर्यन आलोक भारद्वाज जैसे खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में जीवन चौहान, रोहन, नितिन कुमार, अविदित शर्मा, किरण कुमार, अभिषेक ठाकुर और दैवग्या अवस्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल भावना और अनुशासन देखने को मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद, चेयरमैन डॉ. के.पी. शर्मा, महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।



