Follow Us:

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बताया, तीन अहम विषयों पर चर्चा होगी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बताया, तीन अहम विषयों पर चर्चा होगी
मौसम के चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ट्रेन से पहुंचे, कुछ देर में सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे

शिवांशु शुक्‍ला, धर्मशाला



धर्मशाला में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र-2 का वार्षिक सम्मेलन पहली बार आयोजित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में डिजिटल युग में सुशासन, संसाधनों का प्रबंधन, लोकतंत्र की रक्षा और नवाचार को अपनाने जैसे तीन मुख्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में ज़ोन-2 के सभी राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मेलन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर किसी कारणवश सम्मेलन में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।
मौसम की खराबी के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ट्रेन से धर्मशाला पहुंचे, और कुछ देर में तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से देशभर के विधायकों को आपसी अनुभव साझा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धर्मशाला के लिए एक नई उपलब्धि साबित होगा।