Follow Us:

5 और 6 जुलाई 2025 को धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी,

➤ दलाई लामा जन्मदिन पर धर्मशाला में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
➤ 5-6 जुलाई को भारी वाहनों की आवाजाही सुबह 6 से दोपहर 3 तक बंद
➤ Mcleodganj और Naddi जाने-आने के रूट में बदलाव और वन-वे व्यवस्था

शिवांशु शुक्‍ला, धर्मशाला



धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन समारोह के अवसर पर 5 और 6 जुलाई 2025 को धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना बनाई है।

प्रशासन के अनुसार एमर्जेंसी वाहन और एंबुलेंस किसी भी समय सभी सड़कों पर चल सकेंगे। लेकिन किसी भी स्थान पर आवारा पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी भारी वाहनों (रूट बस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर) का Mcleodganj में सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

मुख्य रूट डायवर्जन और वन-वे व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

  • धर्मशाला से Mcleodganj मेन स्क्वायर आने वाला ट्रैफिक Forsythganj से डाइवर्ट होकर गोरखा चौक – Tangle Wood चौक – ठंडी सड़क – टैक्सी स्टैंड – मेन स्क्वायर से जाएगा।

  • Mcleodganj से Naddi जाने वाले वाहन Mcleodganj बस स्टैंड – चर्च रोड – Forsythganj – गोरखा चौक – Tangle Wood चौक – डल लेक चौक – Naddi मार्ग का प्रयोग करेंगे।

  • Naddi से निकलने वाला ट्रैफिक डल लेक चौक – Tangle Wood चौक – Forsythganj – राइट टर्न – कैंट रोड से जाएगा।

  • धर्मकोट जाने वाला ट्रैफिक Forsythganj – Tangle Wood चौक – ठंडी सड़क – धर्मकोट से गुजरेगा।

  • Mcleodganj मेन स्क्वायर से धर्मशाला लौटने वाला ट्रैफिक खड़ा डंडा रोड और चर्च रोड से निकलेगा।

अतिरिक्त बदलाव:

  • 5 और 6 जुलाई को सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक खड़ा डंडा रोड से मcleodganj जाने वाला सामान्य ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल स्थानीय निवासी विशेष पास के आधार पर आवाजाही कर सकेंगे।

  • परमिट प्राप्त वाहन खड़ा डंडा रोड से होते हुए Cloud Ends Villa रेजिडेंस रोड का प्रयोग करेंगे। ऐसे वाहनों पर पास चस्पा करना अनिवार्य रहेगा।

  • खड़ा डंडा रोड सिर्फ बाहर निकलने के लिए ओपन रहेगा।

प्रशासन ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की है ताकि दलाई लामा के जन्मोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यातायात सुचारू बना रहे।