Follow Us:

मंडी से राहत की उड़ान, हेलीकॉप्टर से पहुंची मदद


➤➤मंडी से वायु सेना का हेलीकॉप्टर राहत सामग्री लेकर रवाना
➤➤जंजैहली के खनुखली हेलीपैड पर भेजी गई आपूर्ति
➤➤राशन, तिरपाल, पानी, दवाइयां और कपड़े पहुंचे

विपलव सकलानी, मंडी



मंडी जिला में आपदा से प्रभावित गांवों तक राहत पहुंचाने के लिए आज राहत की उड़ान भरी गई। मंडी जिला मुख्यालय से शुक्रवार को वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर जंजैहली क्षेत्र के खनुखली हेलीपैड के लिए रवाना हुआ। इस हेलीकॉप्टर में आपदा प्रभावित ग्रामीणों के लिए जरूरी सामग्री भेजी गई।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पहली उड़ान में 40 राशन किट, 20 तिरपाल, 120 पानी की बोतलें, दो बॉक्स दवाइयां और दो बॉक्स कपड़े भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह राहत सामग्री उन दुर्गम क्षेत्रों में वितरित की जाएगी, जहां सड़कें बंद होने के कारण लोगों तक अब तक मदद नहीं पहुंच पाई थी।
जिला प्रशासन और वायु सेना मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी उड़ानों के माध्यम से जरूरी सामान पहुंचाने की योजना बनाई गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से संयम और सहयोग की अपील की है।