Follow Us:

नगरोटा में चंद घंटो में बंद सड़कें बहाल,आरएस बाली ने दिखाई संवेदनशीलता, ग्रामीणों ने जतायाआभार

 

बरसात से चुघेरा- कांडी -सडडू मार्ग सड़क पर भारी भूस्खलन से रास्ता हुआ था बंद
➤ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को हो रही थी भारी परेशानी
➤ आरएस बाली ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर मार्ग को खुलवाया


हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चुघेरा- कांडी -सडडू मार्ग और थाना बुशैल–डमटैड़ मार्ग रविवार को हुई बारिश में में बुरी तरह  से क्षतिग्रस्त हो गए।  इस क्षेत्र में सड़क मार्ग के टूटने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, रोजाना काम पर जाने वाले स्थानीय लोग और आपात स्थिति में बीमार व्यक्तियों को अत्यधिक मुश्किलों का सामना करने की नौबत आ गई ।

स्थानीय लोगों द्वारा लगातार समस्या को उठाए जाने के बाद मामला जब पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) और नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली तक पहुंचा तो उन्होंने बिना देरी किए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। आरएस बाली ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सीधा संपर्क कर मार्ग को शीघ्र बहाल करने को कहा। उनकी सक्रियता के चलते कुछ ही घंटों में मशीनरी मौके पर पहुंचाई गई और चंद घंटों में  सड़क पर से मलबा हटाकर अस्थायी आवागमन बहाल कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने विधायक आरएस बाली का आभार प्रकट किया, जिन्होंने बिना औपचारिकता के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान किया। बच्चों और बुजुर्गों को राहत मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस मार्ग को समय रहते बहाल नहीं किया जाता, तो किसी भी आपात स्थिति में जान जोखिम में पड़ सकती थी। अब प्रशासन द्वारा स्थायी मरम्मत योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी दिक्कतें फिर सामने न आएं।