➤ सरकाघाट के तरांगला में HRTC बस हादसा, खेतों में जा गिरी बस
➤ बस में सवार थे 20–25 लोग, कई घायल, रेस्क्यू में जुटे स्थानीय और प्रशासन
➤ डीएसपी और पुलिस टीम मौके पर, घायलों को भेजा गया सरकाघाट अस्पताल
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। ज एचआरटीसी की एक बस तरांगला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के 7 सवारियों की मौत हो गई है। बस में 20 से 25 सवारियां मौजूद थीं। दुर्घटना होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम और डीएसपी सरकाघाट मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह मामला ब्रेक फेलियर या तीखे मोड़ पर नियंत्रण खोने से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुष्टि होना बाकी है।

हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया है और रूट से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और राहत दल सभी एक साथ मिलकर घायलों को सुरक्षित निकालने और अस्पताल पहुंचाने में जुटे हैं।



