➤ उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रभारी और ट्रेनिंग के ऑल इंडिया इंचार्ज भी
➤ 2018 से संगठन से जुड़े, पंचायत स्तर से लेकर नेशनल लीडरशिप तक का सफर
भारतीय युवा कांग्रेस में उत्तराखंड प्रभारी शिवी चौहान को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई है। लंबे समय से संगठन के साथ जुड़कर कार्य कर रहे शिवी चुहाणी ने 2018 से अपने राजनीतिक जीवन की सक्रिय शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्य कर संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाई है।
शिवी चौहान ने बताया कि 2020 में वह सेक्टर स्तर पर नियुक्त किए गए और जल्द ही उनकी कार्यक्षमता के आधार पर उन्हें हरियाणा युवा कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया। इसके बाद उन्हें उत्तराखंड युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने संगठन विस्तार व प्रशिक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही शिवी चौहान वर्तमान में युवा कांग्रेस के ट्रेनिंग विभाग के ऑल इंडिया इंचार्ज भी हैं, जो कि पूरे देश में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी निभाते हैं। इस नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें अब नेशनल जनरल सेक्रेटरी का कार्यभार भी सौंपा गया है, जो कि उनकी कार्यक्षमता व समर्पण का प्रमाण है।
शिवी चौहान ने यह भी साझा किया कि वह ग्राम पंचायत स्तर पर उपप्रधान भी रह चुके हैं, जहां से उन्होंने जनसरोकारों और जमीनी राजनीति की गहरी समझ विकसित की। उनका मानना है कि संगठन में दी गई यह नई भूमिका न केवल उनके लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह युवाओं को प्रोत्साहित करने का एक मंच भी है।
उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड सहित पूरे संगठन में खुशी और उत्साह का माहौल है और पार्टी को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी युवाओं को जोड़ने और नेतृत्व प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।



