Follow Us:

1 अगस्त से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अब कितनी देनी होगी कीमत

 

➤1 अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर 34 रुपये सस्ता हुआ
➤घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
➤लगातार 5वें महीने कमर्शियल गैस सस्ती हुई, घरेलू उपभोक्ता फिर निराश


अगस्त महीने की शुरुआत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए तो नहीं, लेकिन होटल-ढाबा और व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए राहतभरी रही है। दरअसल, 1 अगस्त 2025 से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। यह कटौती लगभग 34 रुपये की हुई है, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।

नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 1631.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1665 रुपये का था। इसी तरह मुंबई में यह सिलेंडर 1582.50 रुपये में, चेन्नई में 1789.00 रुपये में और कोलकाता में 1734.50 रुपये में मिलेगा। इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट्स और कारोबारी वर्ग को कुछ राहत जरूर मिली है।

गौरतलब है कि यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में गिरावट हुई है। अप्रैल से अब तक कुल 170 रुपये से अधिक की कटौती की जा चुकी है।

जुलाई में 58.50 रुपये, जून में 24 रुपये, मई में 14.50 रुपये. अप्रैल में 41 रुपये की कटौती हुई थी दूसरी ओर, घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत पिछले एक साल से नहीं घटी है।

मार्च 2024 में आखिरी बार इसमें 100 रुपये की कटौती की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये हो गई थी। लेकिन 7 अप्रैल 2025 को सरकार ने इसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी, जिससे यह अब 853 रुपये में बिक रहा है।

इस तरह, घरेलू उपभोक्ता बार-बार राहत की उम्मीद करते हैं, लेकिन कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। वहीं, व्यवसायिक उपभोक्ताओं को सिलेंडर लगातार सस्ता मिल रहा है।